आज 12 नवंबर,गुरुवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार चंंद्रमा कन्या राशि में है जिस वजह से शुभ योग बना हुआ है। दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
Horoscope Today 12 November 2020: पांच राशियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा फायदे वाला, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें क्योंकि आपका स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। अधिक मसाले वाले भोजन से सेहत खराब हो सकती है, इसलिए अपने भोजन पर ध्यान रखें। माध्यम अनुकूलता रहेगी। फिर भी परिणामों में सफलता मिलने में विलंब हो सकती है। इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में जीवन साथी आपके काम का मार्ग खोलेगा। आपके रिश्ते में खुशियां आएंगी और बिजनेस में लंबे संपर्कों का लाभ आज मिलेगा। कहीं से गिफ्ट मिल सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको खुशी देगा। कुछ हल्की चुनौतियां भी होंगी, तो आप खुशी से उनका सामना करेंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा और अपनी प्रिय के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं, जो लोग शादीशुदा है, उन्हें दांपत्य जीवन में दिन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ दिक्कतें आएंगी। आपको ऐसा महसूस हुआ कि आपकी मेहनत का फल आपको नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, परिवार में लोगों का आना जाना रहेगा, जिससे घर में खुशी रहेगी और उत्साह बढ़ेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज घरेलू जीवन पर आपका पूरा ध्यान रहेगा और अपने परिवार की जरूरतों को समझेंगे। आप अपने विरोधियों पर भी हावी रहेंगे और आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि आप कोई व्यापार करते हैं, तो उसमें आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने ससुराल पक्ष के लोगों से मेरी मुलाकात संभव है। भाग्य का साथ मिलने में परिश्रम करना भी आवश्यक होगा। कार्य क्षेत्र की स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन सेहत के मामले में आज आप कमजोर रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज बहुत मेहनत करेंगे और उस मेहनत से आपको खुशी भी होगी। त्योहार के मौसम में सुख सुविधाओं पर खर्च करने में दिन बीतेगा। विरोधियों से समस्या तो नहीं होगी। फिर भी आपको चिंता अवश्य रहेगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी बेहतर है, लेकिन जो लोग किसी प्रेम जीवन में है। उन्हें आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और आपके प्रिय का गर्म स्वभाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नौकरी बदलने की दिशा में कोई नई सूचना मिल सकती है। हालांकि आज आपको अपने काम से संतुष्टि महसूस होगी।