फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vivah Yog 2020: इन 6 राशि वालों की कुंडली में बन रहे हैं विवाह के प्रबल योग

Fri, 22 Nov 2019 07:16 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 22 Nov 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
Marriage Horoscope 2020 is vivah yoga in your kundali
किन जातकों के बन रहे हैं साल 2020 में विवाह के योग

वैदिक ज्योतिष में कुंडली के सप्तम भाव से वैवाहिक जीवन को देखा जाता है। इसी भाव से यह पता किया जा सकता है कि जातक का विवाह कब होगा। जहां वर की कुंडली में शुक्र और राहु विवाह के कारक माने जाते हैं वहीं कन्या की कुंडली में गुरु बृहस्पति विवाह का कारक है।

Marriage Horoscope 2020 is vivah yoga in your kundali
kundali - फोटो : kundali

साल 2020 में ऐसे बनेगा कुंडली में विवाह योग
यदि साल 2020 में आप विवाह योग्य हैं और आपकी कुंडली में सप्तम भाव शुभ अवस्था में है तो आपके विवाह के चांस प्रबल हैं। इसके अलावा सप्तम भाव का स्वामी शुभ या बली अवस्था में है। उस भाव पर किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि नहीं है तो इस साल ऐसे जातकों के भी विवाह के योग बन रहे हैं। अगर साल 2020 में आपके लग्न के स्वामी या सप्तम भाव के स्वामी की दशा, या महादशा चल रही है तो आपका विवाह इसी वर्ष हो सकता है।

Marriage Horoscope 2020 is vivah yoga in your kundali

इन जातकों के विवाह में हो सकती है देरी
वहीं इसके विपरीत यदि आपकी कुंडली में सप्तम भाव कमजोर अवस्था में है, उस पर कोई अशुभ ग्रह विराजमान है, या सप्तमेश पर किसी अशुभ या शत्रु ग्रह की दृष्टि है तो इस वर्ष आपके विवाह में देरी हो सकती है। इसके अलावा यदि जिन जातकों की कुंडली में अग्नि या वायु तत्व की मात्रा अधिक है तो भी उनके विवाह में देरी संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Marriage Horoscope 2020 is vivah yoga in your kundali

इन ग्रहों के कमजोर होने पर विवाह में हो सकती है देरी

साथ ही ग्रहों में चंद्रमा, शुक्र या बृहस्पति की स्थिति कमजोर होना भी विवाह में विलंब का कारक है। यदि आपकी कुंडली में मंगल दोष है तो भी आपके विवाह में देरी अवश्य ही होगी। ऐसी स्थिति में कई शादी तय होकर भी टूट जाती हैं।

विज्ञापन
Marriage Horoscope 2020 is vivah yoga in your kundali

इन राशि के जातकों के हैं विवाह योग 
इस वर्ष मेष राशि वाले विवाह योग्य जातकों की शादी हो सकती है। कहीं कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। यानि वर्ष 2020 में आपके दांपत्य जीवन में बंधने की प्रबल संभावना है। साल 2020 में मिथुन राशि के शादी योग्य जातकों का विवाह संपन्न हो सकता है। ग्रह-नक्षत्र इस बात का संकेत कर रहे हैं। अगर सिंह राशि के जातक शादी योग्य हैं और विवाह बंधन में बंधना चाहते हैं इस वर्ष आपकी यह इच्छा पूर्ण हो सकती है।

वहीं वृश्चिक राशि के विवाह योग्य जातकों के घर पर शहनाई बच सकती है। इसके साथ ही धनु और कुंभ राशि के शादी योग्य जातकों की शादी के योग बन रहे हैं। हालाँकि जिन राशियों का यहां जिक्र नहीं किया गया है, इसका तात्पर्य ये कतई नहीं है कि उन जातकों का वर्ष 2020 में विवाह नहीं होगा। दरअसल उपरोक्त राशियों के जातकों के नए वर्ष में विवाह के प्रबल योग बन रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed