फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2022: मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश, जानिए किन राशि वालों के लिए शुभ और मंगलकारी रहेगा यह गोचर

Mon, 04 Apr 2022 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 04 Apr 2022 07:25 AM IST
विज्ञापन
Mangal Gochar 2022 in April Impact on Aquarius Zodiac of Transit of Mars
मंगल का राशि परिवर्तन: मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच तथा मकर राशि में उच्चराशि गत संज्ञक माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

Mars Transit 2022: सृष्टि में ऊर्जा शक्ति का स्रोत कहे जाने वाले पृथ्वी पुत्र मंगल 7 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजकर 13 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 17 मई सुबह 9 बजकर 30 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मीन राशि में चले जाएंगे। जिनकी जन्म कुंडली में ये अशुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए तो आने वाला समय कुछ कष्ट कारक रहेगा। किंतु जिनकी जन्म कुंडली के शुभ भाव में गोचर कर रहे होंगे उनके लिए अच्छा समाचार है। मेष और बृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच राशि व मकर राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Mangal Gochar 2022 in April Impact on Aquarius Zodiac of Transit of Mars
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर कर रहे मंगल का प्रभाव आपको बेहतरीन सफलता दिलाएगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही आय के साधन बढ़ेंगे। नौकरी में भी नए अनुबंध प्राप्ति के अवसर आएंगे। किसी भी तरह के परिवर्तन का प्रयास कर रहे हों तो अवसर अच्छा है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा।
Mangal Gochar 2022 in April Impact on Aquarius Zodiac of Transit of Mars
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव ला सकता है। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। किसी भी तरह के प्रशासनिक क्षेत्र में सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो अवसर बेहतर है विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और यात्रा में सामान चोरी होने से भी बचाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2022 in April Impact on Aquarius Zodiac of Transit of Mars
मिथुन

मिथुन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कुछ कार्य बाधा के बाद सफलता देगा। कई बार ऐसा होगा कि आपका काम होते होते रुक जाएगा किंतु उसके लिए हताश न हों अंततः आप पूर्णरूप से सफल रहेंगे। साहस पराक्रम की वृद्धि होगी और आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी आ सकती है सावधान रहें।

विज्ञापन
Mangal Gochar 2022 in April Impact on Aquarius Zodiac of Transit of Mars
राशि
कर्क राशि-
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जाएगा । उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी । स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी झगड़े विवाद से बचें । बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। इन सबके बावजूद आयके साधन बढ़ते रहेंगे आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed