Malavya And Shash Rajyog On Dussehra: दशहरा उत्सव नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि की समाप्ति के अगले दिन मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, दशहरा, जिसे विजय दशमी के नाम से भी जाना जाता है, आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दशहरा मनाने के दो मुख्य कारण हैं: पहला, भगवान राम ने इस दिन रावण का वध किया था और दूसरा मां दुर्गा ने महिषासुर के साथ दस दिवसीय युद्ध में उसका वध किया था। इस साल दशहरा 12 अक्तूबर को मनाया जाएगा इस साल का दशहरा उत्सव न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास होगा। क्योंकि दशहरे पर ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ योग बना रही है।
Malavya And Shash Rajyog: दशहरा पर इन राशि के जातकों को मिलेगा दोगुना लाभ, पलटेगी किस्मत
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन