फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करते ही बना मालिका राजयोग, इन राशिवालों के जीवन में आएंगी खुशियां ही खुशियां

Sat, 15 Jun 2024 02:00 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 15 Jun 2024 02:00 PM IST
विज्ञापन
make malika raj yog sun transit in mithun rashi these zodiac will be lucky
Sun Transit 2024 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। शुभ योग से जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है। आपको बता दें इस समय भी कुछ शुभ योगों का निर्माण हुआ है। दरअसल व्यापार, बुद्धि, वाणी और संस्कार के कारक ग्रह बुध अपनी स्वराशि मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं। ये 29 जून तक मिथुन राशि में रहेंगे। बुध के अपनी स्वराशि में गोचर करने के कारण कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। 



बुध के अलावा ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून  को मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं जिस कारण से बुधादित्य राजयोग बना हुआ  है। इसके अलावा भद्र और लक्ष्मी नारायण योग भी बना हुआ है। सबसे खास बात है कि इस समय सभी ग्रह एक ही सीध में आ गए हैं जिसके कारण मालिका राजयोग का निर्माण भी हुआ है। आपको बता दें कि बुध और सूर्य के मिथुन राशि में होने के साथ शुक्र भी विराजमान हैं। वहीं कुंभ राशि में शनि, मीन राशि में राहु, कन्या राशि में केतु, मेष राशि में मंगल और वृषभ राशि में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इस तरह से मालिका योग का निर्माण हुआ है। मालिका योग के कारण कई राशियों को अच्छा लाभ मिल सकता है। दरअसल वैदिक ज्योतिष ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मालिका योग कुंडली में तकब बनता है जब सभी ग्रह लगातार 7 भावों में मौजूद हों। यानी कुंडली में सभी ग्रह एक के बाद एक माला की तरह नजर आए तो मालिका योग बनता है। ज्योतिष में मालिका योग का बहुत ही शुभ माना जाता है।

make malika raj yog sun transit in mithun rashi these zodiac will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मालिक राजयोग बहुत अच्छा और शुभ रहने वाला है। आपको इस योग के प्रभाव से एक साथ कई तरह की शुभ सूचनाएं प्राप्ति होंगी। धन लाभ होने के अच्छे आसार दिखाई पड़ रहे हैं। आपको अपनी मेहतन का अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग अपना काम-धंधा करते हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही शानदार रहने वाला होगा। जीवन में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में बेहतर मौके हासिल होंगे। 
make malika raj yog sun transit in mithun rashi these zodiac will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य-बुध से बना बुधादित्य योग और साथ ही एक साथ कई ग्रहों के सीधी लाइन में आने से बना मालिका राजयोग बहुत शुभ और प्रभावशाली साबित होगा। आपके अटके हुए कामों में सफलताएं मिलेंगी। समाज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है उन्हें जल्द इसमें राहत मिलने का आसार हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
make malika raj yog sun transit in mithun rashi these zodiac will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मालिका राजयोग का बनना सिंह राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। करियर में आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। अब से परेशानियों का अंत होगा और जीवन में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी जिससे आपका आत्म विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और सेहत अच्छी रहेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed