फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar: गंगा दशहरा पर सूर्य का महागोचर, 4 राशियों को मिलेगा करियर में बड़ा उछाल

Mon, 11 May 2026 12:47 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Mon, 11 May 2026 12:47 AM IST
सार

गंगा दशहरा पर सूर्य का महागोचर कई राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। 25 मई 2026 से करियर में बड़ी सफलता, प्रमोशन और इनकम बढ़ने के संकेत हैं। जानें किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।

विज्ञापन
Major Sun Transit on Ganga Dussehra to Change Careers of 4 Zodiac Signs
Ganga Dussehra Par Surya Ka Mahagochar: - फोटो : अमर उजाला

Ganga Dussehra Par Surya Ka Mahagochar: 25 मई 2026 को गंगा दशहरा का पावन पर्व मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और जीवन के कष्टों से मुक्ति पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस बार गंगा दशहरा का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि इसी दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन को बेहद खास माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र को सुख-समृद्धि, वैभव, कला, आकर्षण और धन-धान्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का यहां गोचर कई राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। 25 मई को दोपहर 03:37 बजे सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 8 जून 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों को करियर में बड़ी सफलता, नई जिम्मेदारियां, पद-प्रतिष्ठा और आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह 15 दिन तरक्की, सम्मान और बंपर लाभ दिलाने वाले साबित हो सकते हैं।


Ganesh Ji Ke Achuk Upay: इन सरल उपायों से दूर होती हैं सभी परेशानियां, काम में मिलती है सफलता
Saptahik Love Rashifal (11-17 May): कुंभ समेत 4 राशियों के रिश्तों में होगी नई शुरुआत, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

Major Sun Transit on Ganga Dussehra to Change Careers of 4 Zodiac Signs
पुराने निवेश, जमीन-जायदाद या संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है। बैंक बैलेंस में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। अधिकारियों की सराहना मिल सकती है। पुराने निवेश, जमीन-जायदाद या संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा।

Major Sun Transit on Ganga Dussehra to Change Careers of 4 Zodiac Signs
नई नौकरी, प्रमोशन या कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह गोचर करियर के लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है। नई नौकरी, प्रमोशन या कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वालों को विस्तार के अच्छे मौके मिल सकते हैं। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कई जरूरी काम आसानी से पूरे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Major Sun Transit on Ganga Dussehra to Change Careers of 4 Zodiac Signs
नौकरी में तरक्की, वेतन वृद्धि या नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। इसलिए यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए खास फलदायी रह सकता है। नौकरी में तरक्की, वेतन वृद्धि या नई उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश और विस्तार से फायदा हो सकता है। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। सामाजिक मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Major Sun Transit on Ganga Dussehra to Change Careers of 4 Zodiac Signs
लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि कराने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आप अपनी लाइफस्टाइल पर खर्च कर सकते हैं। इसके बावजूद बचत करने में भी सफल रहेंगे। परिवार और निजी जीवन में खुशियों का माहौल बना रह सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed