प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
प्रेमी को लेकर आपने जो सपने संजोए थे, वह पूरे हो सकते हैं। आपकी और आप के प्रेमी की पार्टनरशिप खूब चलेगी। अपने प्रेमी से जो मन की बात कहना चाहते हैं, आज कह डालें, प्रियतम खुश होगा। मान—प्रतिष्ठा की बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के कार्यों की घर में तारीफ होगी आप उनके लिए गिफ्ट खरीद सकते हैं। वाणी पर कंट्रोल करें, परिवार से फायदा मिलेगा।
काम धंधे को लेकर पति—पत्नी के बीच असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेमी को विदेश से फायदा हो सकता है। आज काफी रोमांटिक दिन है। लव पार्टनर का आकर्षण आपको उसके और करीब लाएगा। अपने प्रेमी को आप आज अपनी मीठी बातों से ही रिझा लेंगे। फेसबुक पर सेल्फी डाल कर अपने लव रिलेशन की जानकारी अपने मित्रों को दे सकते हैं।
दिन मनोरंजक और आपके अनुकूल रहेगा। लव पार्टनर के साथ मूवी, डिनर में मस्त रहेंगें। प्रेमी की तरक्की हो सकती है। ऑफिस में एकसाथ काम करते हैं, तो आपको लवर से लाभ मिलेगा। साथ में शाम को सेलिब्रेट करेंगे।परिवार की चलती आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की प्लानिंग करें। ससुराल के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। संयम से काम लें।
प्रेमी के साथ झगड़ा हो सकता है। ब्रेकअप भी हो सकता है। अपनी ईगो को अपने रिश्तो में न आने दें। आपसी समझौता करने के लिये अपने क्रोध को दूर रखना पड़ेगा। उत्तेजित होकर मुख से कुछ गलत शब्द न निकालें। पति–पत्नी के मध्य नौकरी को लेकर गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। दिन को अनुकूल बनाने के लिये संयम से काम लेना पड़ेगा।