फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tula Rashifal 2020 | तुला राशिफल 2020

Thu, 12 Dec 2019 09:32 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 12 Dec 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
libra rashifal 2020 libra horoscope prediction 2020
rashifal 2020

तुला राशिफल 2020 की मदद से आप नए साल की भविष्यवाणी को जान सकेंगे। इस राशिफल में आर्थिक, करियर-व्यापार, पारिवारिक, विवाह और प्रेम जीवन से जुड़ी सटीक भविष्यवाणी दी गई है। तो चलिए पढ़ते हैं तुला राशिफल 2020

libra rashifal 2020 libra horoscope prediction 2020
राशि
तुला राशि और जातकों का स्वभाव
तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। राशिचक्र में इस राशि का स्थान सातवां हैं। इस राशि व्यक्ति मनमौजी होते हैं। सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। ये लोग न्यायप्रिय होते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। इस राशि की स्त्री को पति तथा पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है।
libra rashifal 2020 libra horoscope prediction 2020
rashifal 2020
आर्थिक जीवन 2020
नए साल में तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए लगातार आपको प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में आप इस साल अपनी सैलरी बढ़वाना चाहते हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अन्य स्रोतों से भी धन कमाने की कोशिश करनी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
libra rashifal 2020 libra horoscope prediction 2020
करियर राशिफल 2020
करियर-व्यापार 2020
करियर राशिफल के अनुसार तुला राशि के जातकों को इस वर्ष अच्छे परिणाम पाने के लिए जमकर मेहनत करना होगा। इस साल आपको अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर अधिक ध्यान देना होगा। इससे आप कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाने में कामयाब होंगे और बेबाकी के साथ अपने नए विचारों को सीनियर अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।
विज्ञापन
libra rashifal 2020 libra horoscope prediction 2020
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
पारिवारिक जीवन 2020
साल के शुरुआत में माता-पिता की सेहत बिगड़ सकती है। इस समय आप अपने परिजनों के साथ किसी वैवाहिक समारोह में जा सकते हैं। संतान की शिक्षा एवं उसके भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित दिखाई देंगे। हालांकि मई में संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साल के मध्य में रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। इस समय घर पर कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। साल के अंत में प्रोपर्टी को लेकर घर पर अशांति का वातावरण छा सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed