फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lakshmi Narayan Rajyog: शुक्र-बुध के योग से बना ‘लक्ष्मी नारायण राजयोग’, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ

Wed, 07 Aug 2024 10:45 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 07 Aug 2024 10:45 AM IST
सार


 

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yoga Mercury Venus Conjunction These zodiac signs may get money benefits
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Lakshmi Narayan Rajyog: ब्रह्मांड में सभी नौ ग्रह निरंतर गतिमान रहते हैं और इसलिए समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं और विभिन्न राशियों से होकर गुजरते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई प्रकार के शुभ और अशुभ योग बनते और बिगड़ते हैं। इन शुभ और अशुभ संयोगों का सीधा प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ता है। शुभ संयोग से कुछ राशियों के लोगों की किस्मत भी चमक सकती है।


वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके अन्य ग्रहों के साथ युति करते हैं। ग्रहों के इन योग का देश-दुनिया पर प्रभाव पड़ता है। बुध ग्रह ने 19 जुलाई और शुक्र ग्रह ने 31 जुलाई को सिंह राशि में गोचर किया है। यह युति सिंह राशि में लक्ष्मी नरयान राजयोग का निर्माण कर रही है। इस राजयोग से कुछ राशियों को काफी शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। न सिर्फ उनको तरक्की मिल सकती है बल्कि करियर में आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। आइए जानते हैं क्या होता है लक्ष्मी नारायण राजयोग और किन राशियों को मिलेगा इसका लाभ। 

Lakshmi Narayan Yoga Mercury Venus Conjunction These zodiac signs may get money benefits
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala
क्या होता है लक्ष्मी नारायण राजयोग? 
लक्ष्मी नारायण राजयोग का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व माना जाता है। इस योग को धन, समृद्धि और सफलता का सूचक माना जाता है। लक्ष्मी नारायण राजयोग जब किसी कुंडली में बनता है तब व्यक्ति की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में शुभ परिवर्तन होता है। यह योग विशेष रूप से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति कराता है। जिन जातकों की कुंडली में लक्ष्मी नारायण राजयोग होता है उनके जीवन में इस योग से जातक के जीवन में आर्थिक समृद्धि, करियर में प्रगति, सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। 
Lakshmi Narayan Yoga Mercury Venus Conjunction These zodiac signs may get money benefits
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
लक्ष्मी नारायण राजयोग सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। यह राजयोग आपकी राशि के लग्न भाव में है।  इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस समय आपकी बौद्धिक क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। बौद्धिक क्षमता के प्रभाव के कारण व्यवसायियों के लिए अपने व्यवसाय का विस्तार करना भी फायदेमंद रहेगा। इस समय शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। अविवाहित लोगों को भी इस दौरान विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय आपको साझेदारी में काम करने से लाभ हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yoga Mercury Venus Conjunction These zodiac signs may get money benefits
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

वृश्चिक 
लक्ष्मी नारायण राजयोग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली के कर्म भाव में बना है। इसलिए इस अवधि में आप कार्य और व्यापार में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। इस समय आपको जीत के कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे किसी व्यक्ति को भी नौकरी मिल सकती है। आप नई कार, घर आदि भी खरीद सकते हैं। इस दौरान आप कोई नई संपत्ति आदि की खरीदारी के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान आपके पिता के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे।

विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yoga Mercury Venus Conjunction These zodiac signs may get money benefits
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग अनुकूल रहेगा। यह राजयोग आपकी कुंडली के 9वें भाव में बन रहा है, इसलिए इस दौरान आप भाग्य आपका साथ दे सकता है। इस दौरान आप छोटी या लंबी यात्राएं भी शुरू कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस दौरान पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही आपको नौकरी के अच्छे अवसर भी मिलेंगे। इन दिनों आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उनकी इच्छा भी पूरी होने की संभावना है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed