फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2024: वर्षों बाद बन रहा है जन्माष्टमी पर ये दुर्लभ संयोग, इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत

Mon, 26 Aug 2024 09:07 AM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 26 Aug 2024 09:07 AM IST
सार

Krishna Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जन्माष्टमी पर इस बार वही योग बन रहा है, जो द्वापर में बना था।  आइए इस लेख में चार ऐसे राशियों के बारे में जानते हैं कि जिनके लिए जन्माष्टमी का त्योहार भाग्यशाली होने वाला है।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 durlabh sanyog lucky four zodiac signs in hindi disprj
Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला

Krishna Janmashtami 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उत्सव के रूप में कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष 26 अगस्त और 27 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कान्हा के जन्म के बाद उनकी पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास मानी जा रही है क्योंकि जन्माष्टमी पर कई साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों में से एक संयोग ऐसा है जो बहुत ही दुर्लभ है। जन्माष्टमी पर इस बार वही योग बन रहा है, जो द्वापर में बना था। इस साल 26 अगस्त को यानी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चंद्रमा वृषभ राशि में ही विराजमान रहेंगे, माना जाता है कि जब भगवान श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में हुआ था तब ऐसा ही योग बना था। इसके साथ ही कुछ संयोग और बन रहे हैं, जिनके बारे में भी आपको जानना चाहिए। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग एक विशिष्ट प्रकार का योग है जो सप्ताह के किसी विशेष दिन कुछ नक्षत्रों के पड़ने पर बनता है। इन नक्षत्रों का संयोग नए कार्यों या व्यवसाय को करने के लिए शुभ माना जाता है।



वहीं इसके साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी के दिन, शश राजयोग और गुरु चंद्र युति के कारण गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। इन दुर्लभ संयोगों का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ राशियों के लिए तो ये समय बेहद खास होता है, ज्योतिषाचार्य के मुताबिक ये समय कुछ राशियों के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होगी। आइए इस लेख में चार ऐसे राशियों के बारे में जानते हैं कि जिनके लिए जन्माष्टमी का त्योहार भाग्यशाली होने वाला है।

Krishna Janmashtami 2024 durlabh sanyog lucky four zodiac signs in hindi disprj
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के लिए इस साल का कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही खास रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम को गति मिलेगी। बेरोजगार जातक को मनमुताबिक नौकरी के संबंध में कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति से जूझ रहे लोगों को अचानक कोई धन लाभ मिल सकता है।
Krishna Janmashtami 2024 durlabh sanyog lucky four zodiac signs in hindi disprj
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशिमेष राशि
वृषभ राशि के जातक के लिए भी जन्माष्टमी का त्योहार बहुत खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा बनेगा, साथ ही आप सबके दिल जीतने में कामयाब होंगे। विवाह संबंधी समस्या से जूझ रहे लोग जातक को इस दिन कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: बाल गोपाल को बेहद प्रिय हैं ये चार राशियां, जन्माष्टमी त्योहार पर होगी विशेष कृपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 durlabh sanyog lucky four zodiac signs in hindi disprj
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि, वृषभ राशि, मेष राशि
सिंह राशि वालों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा और नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए यह समय अनुकूल है। सिंह वालों के लिए ये कृष्ण जन्माष्टमी बहुत ही अच्छी मानी जा रही है। लंबे समय से किसी नए कार्य के शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो कृष्ण जन्माष्टमी का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2024 durlabh sanyog lucky four zodiac signs in hindi disprj
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि, सिंह राशि, वृषभ राशि, मेष राशि
कुंभ राशि के जातकों पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा बनी रहेगी। उन्हें जीवन में सुख-समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होगा। व्यापार या व्यवसाय से संबंधित जातकों के लिए जन्माष्टमी का दिन बहुत खास रहने वाला है। आर्थिक स्थिति से जूझ रहे जातक को इस दिन कोई बड़ा लाभ होता दिख रहा है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed