फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाह में हो रही है देरी तो करें ये उपाय, होगी झट मंगनी पट शादी

Tue, 25 Sep 2018 12:59 PM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक Updated Tue, 25 Sep 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
know best remedies for quick marriage by Astrologer Dr. Vinay Bajrangi
shaadi

किसी भी जातक की कुंडली में कई ऐसे योग होते हैं जिनके कारण किसी भी लड़के या लड़की के विवाह में अक्सर देरी होती है। तमाम कोशिशों के बावजूद यदि आपके बेटे या बेटी का विवाह नहीं हो पा रहा है और उसकी उम्र बढ़ती जा रही है तो आप ज्योतिष के तमाम उपाय अपना कर इस समस्या को दूर कर सकते हैं। वैदिक ज्योतिष में बताए गए सनातनी उपायों को करने से विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।



क्यों आती है विवाह में अड़चन
किसी भी जातक की कुंडली के सप्तम भाव से और नवांश कुंडली से जातक के विवाह के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। ज्योतिष के मुताबिक कुछ ऐसे योग होते हैं जिनसे स्पष्ट हो जाता है कि विवाह होगा ही नहीं या फिर होगा तो बहुत विलंब से होगा अन्यथा विवाह में कष्ट होगा। जैसे — सप्तम भाव का पीड़ित होना, सप्तमेश का पीड़ित होना, विवाह के कारक शुक्र का पीड़ित होना, कन्याओं की कुंडली में विवाह के कारक गुरु का पीड़ित होना, सप्तम भाव नवांश का पीड़ावान होना, मंगल की क्रूर युति पंचम या सप्तम भाव से होना, मंगल का द्वादश भाव में मांगलिक दोष का निर्माण करना, कुंडली में वैधव्य योग होना आदि। कुंडली में विवाह संबंधी दोषों को अपनी राशि के अनुसार दूर करने का उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —

know best remedies for quick marriage by Astrologer Dr. Vinay Bajrangi
aries - फोटो : aries

मेष
यदि इस राशि के जातक के विवाह में विलंब हो रहा हो तो जातक को तीन महीने स्वर्ण जल से स्नान करना चाहिए। स्वर्ण जल से तात्पर्य ऐसे जल से है जिसमे स्वर्ण को डुबोकर कुछ समय के बाद निकाला गया हो। यदि तीन महीने के बाद भी कार्य सिद्ध न हो तो शुक्र का उपाय विधि-विधान से करें।

know best remedies for quick marriage by Astrologer Dr. Vinay Bajrangi
taurus - फोटो : taurus

वृषभ
यदि इस राशि के जातक के विवाह में विलंब हो रहा हो तो उसे तीन महीने लीलामृत का पाठ या फिर उसका श्रवण करना चाहिए। यदि इससे लाभ नहीं मिलता तो तीन महीने के बाद मंगल का उपाय विधि-विधान से करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
know best remedies for quick marriage by Astrologer Dr. Vinay Bajrangi
gemini sign

मिथुन
यदि इस राशि के जातक का विवाह तमाम प्रयासों के बावजूद न हो पा रहा हो तो उसे तीन महीने बृहस्पति की चीजों का दान, गिफ्ट आदि न तो देना चाहिए ओर न ही लेना चाहिए। यदि इस उपाय का लाभ न मिले तो गुरु का उपाय विधि-विधान से करें।

विज्ञापन
know best remedies for quick marriage by Astrologer Dr. Vinay Bajrangi
cancer sign

कर्क
कर्क राशि के जातक का विवाह यदि तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं हो पा रहा हो और उसमें काफी अड़चनें आ रही हों तो उसे चार महीने तक हर महीने एक पीपल का पौधा लगाकर उसकी सेवा करना चाहिए। यदि इस उपाय से पूर्ण लाभ न मिले तो फिर शनिदेव का विधि-विधान से विशेष पूजन करवाना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed