फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kharmas 2025 Rashifal: खरमास में शुक्र-बुध राशि परिवर्तन से प्रभावित होंगी ये 3 राशियां, रहना होगा सावधान

Sat, 06 Dec 2025 01:43 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 06 Dec 2025 01:43 PM IST
सार

Budh Shukra Gochar: खरमास के दौरान इन दोनों ग्रहों के परिवर्तन से तीन राशियों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं और इस परिवर्तन से उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।  
 

विज्ञापन
Kharmas 2025 Rashifal Shukra Budh Rashi Parivartan Negative Impact on Zodiac Sign
खरमास में ये 3 राशि वाले रहें सावधान - फोटो : Amar Ujala

Kharmas 2025 Rashifal: इस साल 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, और इसी के साथ खरमास की अवधि शुरू हो जाएगी। यह अवधि 16 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 यानी मकर संक्रांति तक रहेगी। इस बीच दो महत्वपूर्ण ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। दरअसल 20 दिसंबर को सुख-संपदा के कारक माने जाने वाले शुक्र, धनु राशि में प्रवेश करेंगे और फिर 13 जनवरी को मकर राशि में चले जाएंगे। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध 29 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, खरमास के दौरान इन दोनों ग्रहों के परिवर्तन से तीन राशियों को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं और इस परिवर्तन से उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।  



Dhanu Rashi 2026: देव गुरु बृहस्पति का 3 राशियों में गोचर, जानें धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2026

Kharmas 2025 Rashifal Shukra Budh Rashi Parivartan Negative Impact on Zodiac Sign
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला

इन तीर राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

वृषभ राशि

खरमास के दौरान बुध और शुक्र की चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए चुनौती बन सकती है। कई लोगों को अपने महत्वपूर्ण कामों में अपेक्षित सफलता न मिलने से तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं और पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं, जिससे चिंता बढ़ेगी। इस अवधि में नई वस्तुएं खरीदने या किसी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना ही बेहतर होगा।

Kharmas 2025 Rashifal Shukra Budh Rashi Parivartan Negative Impact on Zodiac Sign
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के लिए भी यह गोचर समय परेशानी बढ़ा सकता है। इस दौरान आप छोटी-छोटी बातों पर भावुक होकर गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसका लाभ दूसरे उठा सकते हैं। रोजगार और आय के स्रोत प्रभावित हो सकते हैं। जमीन, संपत्ति या किसी बड़े निवेश से इस दौरान दूरी बनाकर रखना उचित होगा। जिन लोगों की सेहत पहले से ठीक नहीं है, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

Samsaptak Rajyog 2025: 100 वर्षों बाद बन रहा समसप्तक राजयोग, गुरु ग्रह की कृपा से इन राशियों को मिलेगा धनलाभ
Horoscope 2026: जनवरी में इन राशियों का बदलेगा समय, जीवन में दिखेंगे कई बड़े परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
Kharmas 2025 Rashifal Shukra Budh Rashi Parivartan Negative Impact on Zodiac Sign
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
खरमास में बन रहा यह योग मीन राशि के जातकों के लिए भी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। यदि बोलचाल और भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रखा, तो रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। धन लेन-देन से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी है, वरना संबंध प्रभावित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Kharmas 2025 Rashifal Shukra Budh Rashi Parivartan Negative Impact on Zodiac Sign
मीन राशि - फोटो : adobe stock
विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और नुकसान पहुचाने की कोशिश कर सकते हैं। खर्चों में वृद्धि बजट को असंतुलित कर सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed