फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Transit 2021: आज से गुरु ग्रह इस राशि में करेंगे भ्रमण, जानिए इनके राशि परिवर्तन का प्रभाव

Sat, 20 Nov 2021 06:02 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 20 Nov 2021 06:02 AM IST
विज्ञापन
jupiter transit in 20 november 2021 what impact on all zodiac signs
guru ka rashi parivartan: देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। - फोटो : अमर उजाला

आज गुरु ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। आज यानि  20 नवंबर 2021 की रात्रि 11 बजकर 17 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र के तृतीय चरण में गोचर करते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ये लगभग सभी ग्रहों के साथ मित्रवत रहते हैं। देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के होते हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत भाव या घर में होते हैं ये सदैव शुभ फल ही प्रदान करते हैं। कुंडली में शुभ स्थान पर गुरु ग्रह के होने पर जातकों की कुंडली में अन्य ग्रहों के कारण होने वाले दोष प्रभावहीन हो जाते हैं। शुभ ग्रह जीवन में उन्नति और सफलता प्रदान करते हैं।  गुरु ग्रह 20 नवंबर की रात्रि को मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में चल जाएंगे। कुंभ और मकर दोनों ही शनि की राशि है। गुरु का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत ही लाभ प्रदान करने वाला सिद्धि होगा।

jupiter transit in 20 november 2021 what impact on all zodiac signs
गुरु का 2021 में राशि परिवर्तन

ज्योतिष में गुरु ग्रह
गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे ज्यादा लाभ प्रदान करने वाले ग्रहों में से एक माना जाता है और यह भाग्य और सम्मान प्राप्ति के भी मुख्य कारक माने जाते हैं। देवगुरु का कुंभ राशि में गोचर कई नए अवसर लेकर आ सकता है, इस दौरान लोगों के उत्साह में वृद्धि हो सकती है, रुके काम फिर से बन सकते हैं। शिक्षा, यात्रा, प्रकाशन, व्यवसाय आदि में सफलता प्राप्त होने के भी संयोग हैं। हालांकि यह गोचर कुछ लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। यह गोचर कुछ लोगों के लिए बहुत अच्छा और कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाला है। गुरु मानसिक शक्ति, उत्साह, पेशेवर कौशल और आपकी प्रतिभा को प्रभावित करता है। यह किसी के व्यक्तिगत पेशेवर जीवन को बल देता है। देवगुरु बृहस्पति ग्रह स्थिति के अनुसार सभी 12 राशि के जातकों को अच्छे और बुरे दोनों तरह के परिणाम देते हैं।

jupiter transit in 20 november 2021 what impact on all zodiac signs
राशि

मेष
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- गुरु आपके लिए शुभ रहेंगे। मेष के लिए बृहस्पति नवम और बारहवें घर का स्वामी हैं और ये आय के ग्यारहवें घर में गोचर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit in 20 november 2021 what impact on all zodiac signs
राशि
वृषभ
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- गुरु आपके लिए प्रसिद्धि दिलाएं। वृष चंद्र राशि के लिए बृहस्पति आठवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी हैं। 
 
विज्ञापन
jupiter transit in 20 november 2021 what impact on all zodiac signs
मिथुन
मिथुन
20 नवंबर को गुरु का राशि परिवर्तन- आपके भाग्य को प्रबल बनाएंगे। मिथुन राशि के लिए बृहस्पति सप्तम और दशम भाव का स्वामी हैं, जो भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed