फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जून माह की ज्योतिष गणना: मेष से लेकर मीन राशि तक, जून महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Tue, 01 Jun 2021 11:25 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Jun 2021 11:25 AM IST
विज्ञापन
june monthly horoscope 2021 june monthly rashifal impact on all rashi
जून मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि


माह का आरंभ अत्यधिक भागदौड़ और अपव्यय के साथ होगा। दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर की अनुकूलता सभी अरिस्टों का शमन करेगी। कार्य बाधा दूर होगी और सोची समझी सभी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। 22 और 23 तारीख को रहें जरा बचके।

june monthly horoscope 2021 june monthly rashifal impact on all rashi
राशि
वृषभ राशि
माह के आरंभ में अत्यधिक तनाव के बावजूद कार्य व्यापार में सुधार होगा। शीर्ष अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता के योग। माह के दूसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर और अनुकूल होंगे जिसके फलस्वरूप ग्रहों की अशुभता में कमी आएगी। भाग्य वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो भी निर्णय लेंगे उसकी सराहना होगी। 8 और 9 तारीख को रहें जरा बचके।
june monthly horoscope 2021 june monthly rashifal impact on all rashi
मिथुन

मिथुन राशि
माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला रहेगा। जो भी कार्य करेंगे उसी में सफल रहेंगे किंतु भावनाओं में बह कर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्द होगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि के योग। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन के क्रय का योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल। 26 और 27 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
june monthly horoscope 2021 june monthly rashifal impact on all rashi
राशि

कर्क राशि
माह कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण खर्च अधिक होगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। योजनायें गोपनीय रखें और आगे बढ़ें। 14 और 15 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
june monthly horoscope 2021 june monthly rashifal impact on all rashi
राशि

सिंह राशि
संपूर्ण माह अच्छी सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्य व्यापार में तो उन्नति होगी ही कोई भी बड़े से बड़ा व्यापार आरंभ करना चाहें तो उसमें भी सफलता मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 22 और 23 तारीख को रहें जरा बचके। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed