फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 31 May: वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों का भाग्य रहेगा प्रबल, आर्थिक उन्नति होने के संकेत

Tue, 31 May 2022 12:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 31 May 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपको प्रत्येक मामले में सावधानी बरतने के लिए होगा। यदि आपके आस पड़ोस में कोई बात विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें सावधान रहना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकती है और कार्यक्षेत्र में भी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। विवाह योग्य जातकों को भी कुछ समय और इंतजार करना होगा,तभी उनके लिए बेहतर अवसर आ सकते हैं,जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए आज दिन उत्तम रहेगा,लेकिन आप अपने परिवार के सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे व परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप अपने किसी नए दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे व बिजनेस कर रहे लोगों को यदि कोई सलाह मशवरा करना पड़े,तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें,तो उनके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में आज तकदीर आपका पूरा साथ देगी,क्योंकि व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण आप अपनी व अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को समय से पूरा करते नजर आएंगे। यदि ससुराल पक्ष से कुछ रिश्तों में दरार चल रही थी,तो आपको उन्हें संभालना होगा। आपका कोई परिजन आपसे धन उधार मांग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ निराशाजनक रहेगा। आपके परिवार का कोई सदस्य किसी ऐसे कार्य को अंजाम देगा,जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ेगा। निजी संबंधों के मामले में आपके कुछ मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है आज आपको परिवार में सदस्यों की जरूरतों के प्रति सावधान रहना होगा और उन्हे समय रहते पूरा भी अवश्य करना होगा। यदि आपने कुछ उम्मीदें सजोंकर रखी थी,तो उनमें से कुछ पूरी हो सकती हैं। आपको माता-पिता से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,नहीं तो उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 31 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ समस्या से ग्रसित रहेगा। आपको अपने किसी भी फैसले को अपनी संतान के ऊपर नहीं टालना है। किसी भी अहम फैसले को लेते समय उनके मन की राय अवश्य लेनी चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप किसी नए व्यवसाय को भी शुरू कर सकते हैं,जो आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा।  आप युवा लोगों को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई लेन-दन की समस्या लंबे समय से चल रही थी,तो वह सुलझ सकती है। युवाओं को रोजगार में कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed