Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 31 July: महीने के आखिरी दिन इन 5 राशि वालों को मिलेगी सफलता, आय में होगा इजाफा
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार के किसी सदस्य के मांगलिक आदि कार्यों के कारण व्यस्त रहेंगे। मामा पक्ष से आपको धन प्राप्ति के योग बनते दिख रहे है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। आपके स्वभाव का चिड़चिड़ापन आपकी परेशानी का कारण बनेगा,इसलिए आपको किसी से भी बातचीत सोच विचारकर करनी होगी,जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं,उनको अपने कार्य द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख व समृद्धि में वृद्धि लेकर आएगा। आपके परिवार का माहौल सुखमय रहेगा। आप किसी नई योजना में धन लगाने में सोच विचार करेंगे और आपको उसका लाभ भी मिल सकता है। माताजी की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही थी,तो उनके कष्ट बढ़ सकते हैं,इसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। कोई मन की इच्छा पूरी होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपको नौकर चाकरों का भी भरपूर सुख मिलता दिख रहा है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके कार्य में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने आलस्य को त्यागकर सक्रिय रहेंगे और अपने रुके हुए कार्य को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे,लेकिन आपका सुंदर वस्त्रों व अन्य किसी चीज पर मन आ सकता है,जिसकी खरीदारी भी आप करेंगे,लेकिन आपको अपने खान-पान की आदत में सुधार लाना होगा। आपको सिर दर्द,बदन दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अधिकारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। संतान को कोई अच्छी नौकरी मिलने से उनके करियर के प्रति चिंता समाप्त होगी।
आज का दिन विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता दिला सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको कोई विदेश में रह रहे परिजन से खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। माता-पिता से आप अपने मन की कुछ समस्याओं को साझा करेंगे,जिनसे आपका मानसिक बोझ भी कम होगा। आपको किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है।