फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daily Love Rashifal 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 30 Jul 2022 03:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 30 Jul 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
daily love rashifal for 31 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला

लव राशिफल (Daily Love Rashifal)


पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
daily love rashifal for 31 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): दिन आपके पक्ष में नजर आता है और इन्ही सकारात्मक पलों का लाभ उठाते हुए आप अपने प्रेम के अगले पायदान की ओर कदम बढ़ाएंगे।दोनों की नजदीकियां कुछ और बढ़ सकती है लेकिन आगे बढ़ने से पूर्व निर्धारित कर लें कि अगे बढ़ना आपके लिए हितकर होगा या नहीं,जो भी करने ज रहे हों उस पर भली भांति विचार भी करें।

daily love rashifal for 31 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):कुछ बातों को लेकर प्रेमी आपकी आलोचना कर सकता है जिसे आप शायद ही हजम कर पाएं। अगर अपनी अच्छाइयां सुनकर आप खुश होते हैं तब अपनी कमियों पर भी आपको गौर अवश्य ही फरमाना चाहिए आज आपको प्रेमी का व्यवहार कुछ अजीबो-गरीब लग सकता हैजिससे आप थोड़ा उलझन में पड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
daily love rashifal for 31 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): प्रेम संबंधों के लिए दिन प्रतिकूल सिद्ध होने के आसार नजर आते हैं और दिन भर अकारण तनाव सा महसूस कर सकते हैं। बिगड़े हुए प्रेम संबंधों से आपके शैया सुख में भी कमी का अनुभव आपको हो सकता है। बस प्रेमी की याद में रात का चैन भी आप खोया हुआ सा महसूस करेगें। कुल मिलाकर प्रेम संबंध बहुत बढ़िया नहीं कहे जा सकते हैं।

विज्ञापन
daily love rashifal for 31 July 2022 love horoscope aaj ka love rashifal
लव राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आएंगे लेकिन दिल के साथ दिमाग से भी काम लें ताकि अपने प्रेम संबंधों के समक्ष आई चुनौतियों से आप सरलता से निबट सकें। दोनो परस्पर मीठी-मीठी बातें करने में वक्त गुजार सकते हैं। यदि आपके बड़े बहन-भाई हैं तब वह आपकी "लव लाईफ" में रोड़ा अटकाने का काम कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed