लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन।
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): शादी-शुदा लोगों को आज अपने साथी की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। प्रेम के मामले में भी आज आपका दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): प्रेम संबंधो में उतावलापन आपके रिश्ते को खराब कर सकता है। रिश्तें को मजबूत बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे कदम बढ़ाएं। साथी की भावनाओं की कद्र करें। शादी-शुदा लोग आज अपने साथी की सेहत का ध्यान रखें।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): गलतफहमी के कारण प्रेम संबंध में दरार पड़ सकती है। प्रेम के मामले में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं और विवाद या गलतफहमी को वार्तालाप करके सुलझाने का प्रयास करें।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): प्रेमी जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। प्रेम संबंध विवाह के बंधन में बदल सकता है। वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।