Horoscope Today 27 August 2021: शुक्रवार को 5 राशि वालों की इनकम और तरक्की में बढ़ोतरी के संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम से फलदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार के सदस्यो में भी खुशी की लहर दौड़ेगी। नौकरी व व्यवसाय में आज आपको अपने साथियों का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आज आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे व आपका उधार दिया हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सायंकालल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी आज आपकी किसी छोटी सी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज आपके घर व बहार यदि कोई क्रोध की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसमें क्रोध करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो वह आपको कोई भारी नुकसान करवा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसका आपको भरपूर लाभ भी अवश्य मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा, जिसके कारण वह अत्यधिक परिश्रम करेंगे और परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। व्यापार में आज आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। आज आप व्यापार में जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको अपने आलस्य को दूर करना होगा। पारिवारिक व धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। यदि संभव हो, तो आज आपको किसी ऐसे कार्य में निवेश करना चाहिए, जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए हर्षवर्धन रहेगा। आज आप अपने बड़े भाई और बहनों से सहयोग पाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यापार में जोखिम उठाने से बचना होगा। यदि आपने कोई बड़ा जोखिम उठाया, तो वह आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी पुरानी बात पर आज आप सोच विचार करेंगे और अपने मित्रों से भी साझा करेंगे। नौकरी में आज आपका काम सुचारू रूप से चलेगा, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। सायंकाल के समय आज आपको अपने माता-पिता से जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करना होगा।