फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 26 July 2021: सोमवार को ग्रह-नक्षत्र देंगे इन चार राशियों का साथ, धनलाभ के बनेंगे प्रबल योग

Mon, 26 Jul 2021 07:05 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 26 Jul 2021 07:05 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण आज आपको कुछ परेशानी महसूस हो सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आपको परेशान होना पड़ सकता है। आज आप अपने व्यापार की किसी ऐसी डील को फाइनल करेंगे, जिससे कारोबार में वृद्धि होगी। सायं काल का समय आज आपके पिताजी को कोई रोग परेशान कर सकता है, जिसके लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आप अपने कार्य क्षेत्र मे आज कुछ नई योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तभी वे आगे बढ़ पाएंगी। यदि आज आपके दिमाग में कोई आइडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं। यदि ऐसा किया तो वह आपको विषय में लाभ देगा, लेकिन आपको अपनी आईडिया किसी को बताना नहीं है, नहीं तो आपके शत्रु उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि कोई संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा, जिसमें सफलता आपके हाथ लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज के दिन रचनात्मक कार्य में आपका अधिक मन लगेगा, जिसके कारण आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी, जिससे आपके आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अधिक प्रिय हो। आज आप जिस भी कार्य को करने की कोशिश करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की बात को सुनकर आज आप का मन दुखी हो सकता है, लेकिन आपको फिर भी उनसे कुछ नहीं कहना होगा, नहीं तो रिश्ते में दरार पड़ सकती है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 26 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कार्य क्षेत्र में ज्यादातर योजनाएं सफल होंगी, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको अपने घर व ऑफिस में अपने कामों को निपटाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके मन के मुताबिक माहौल होने से साथी कर्मचारी परेशान हो सकते हैं। लेकिन यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे बात करनी चाहिए और उन्हें समझना चाहिए। व्यापार में किसी के बहकावे में लिया गया निर्णय आपको परेशानी में डाल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed