फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 23 March 2022: नौकरी और बिजनेस के लिहाज से इन 5 राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत

Wed, 23 Mar 2022 07:27 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Mar 2022 07:27 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में छोटे-मोटे अवसरों को यूं ही गवा देंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको लाभ कम होगा, लेकिन आपको कुछ सामाजिक सम्मेलनों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। संतान को विदेशों से नौकरी का कोई ऑफर आ सकता है, जिसके बाद आप अपने परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, लेकिन आपके कुछ शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे आपको सावधान रहना होगा। सायंकाल के समय आप अपनी जीवनसाथी को लेकर अपने किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको कोई दुखद समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि कोई भी विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमे नियंत्रण रखना होगा। परिवार में किसी सदस्य को यदि कोई रोग है, तो आज वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन लगाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको अपने कीमती वस्तुओं को संभालकर रखना होगा, नहीं तो उनके चोरी होने व खोने का भय बना हुआ है। व्यापार द्वारा लिया गया निर्णय लाभदायक रहेगा, लेकिन यदि आप अपनी किसी संपत्ति को बेचना चाहते हैं, तो उसका सौदा घाटे में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से कम रहने वाला है। यदि आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी या पिकनिक का कोई कार्यक्रम बना रहे हैं, तो वह पूरा होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आपके दिमाग में कुछ ऐसे विचार आएंगे। नौकरी से जुड़े जातको की प्रशंसा होगी। छोटे व्यापारियों को आय के कुछ नये स्त्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं, लेकिन यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो वह आपके लिए बाद में परेशानी बन सकता है, क्योंकि आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अलग से भरा रहेगा, लेकिन आपको उसे दूर भगा कर अपने रुके हुए कार्यों के पीछे लगना होगा, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। यदि आप जोखिम उठाए, तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से ही उठाएं, तभी आप उसमें लाभ कमा पाएंगे। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं, जो विद्यार्थी विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि आगमन हो सकता है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों में उत्साह बना रहेगा। आपको अपने किसी मित्र के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed