फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 March 2022: वृषभ, मिथुन, मकर और वृश्चिक राशि वालों के लिए सफलता हासिल करने का दिन, नौकरी में मिलेगी सफलता, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Tue, 22 Mar 2022 07:05 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Mar 2022 07:05 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आप अपने फालतू खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को आज जोखिम उठाने से बचना होगा व भाइयों के सहयोग से उनके कुछ रुके हुए कार्य पूरे होते दिख रहे हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है। आपका अपने किसी पुराने साथी से मिलकर मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। नौकरी से जुडे़े जातकों को कार्य क्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा, नहीं तो वह व्यापार में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपके कुछ शत्रु आपको प्रबल नजर आएंगे, जिनसे आपको सावधान रहना जरूरी है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आप अपने धन को भविष्य के लिए संजोकर रखेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा, लेकिन छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। माताजी के कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं, जिनमें आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा करनी होगी, क्योंकि उनके चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको अक्समात अपने किसी परिजन से कोई विपरीत समाचार सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान के लिए आप किसी कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। आपको पेट दर्द, उल्टी आदि जैसी समस्या लगी रहेगी। आपको व्यापार में लोगों से बातचीत करते समय मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा, तभी आप अपने जूनियर से काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से यदि कुछ मतभेद चल रहे थे, तो आप उन्हें भी समाप्त करने में सफल रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि उन्हें कुछ नए अवसर मिल सकते हैं यदि आप अपने पुराने नौकरी से तंग आकर नई नौकरी को ढूंढ रहे हैं, तो आपको अधिक सैलरी पर कोई दूसरा ऑफर आ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए हाथ कोई बड़ा काम लगने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको जल्दबाजी में किसी भी कार्य को करने से बचना होगा। यदि आपने अपने धन को शेयर मार्केट व म्यूचअल फंड में लगाया, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यवसाय के लिए किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed