फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 23 July 2021: शुक्रवार को धनु राशि में होंगे चंद्रमा, इन 6 राशियों की कटेगी चांदी

Fri, 23 Jul 2021 07:05 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 23 Jul 2021 07:05 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में अपने सहयोगियो से सतर्क रहना होगा। किसी भी सलाह पर अमल नहीं करना होगा, नहीं तो आपको अपने अधिकारियों की डांट खानी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष किसी व्यक्ति को धन उधार दिया हुआ था, तो उसके वापस मिलने से आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आज कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, जिससे आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। सायंकाल का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिजनों की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करेंगे, इसके लिए आपको प्रशंसा मिलेगी।  भविष्य में आपको इसका लाभ अवश्य मिलेगा। आज किसी नए कार्य को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न होगा। यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो वह समाप्त होगा, जिसके कारण परिवारिक रिश्तों मे मजबूती आएगी। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवनसाथी से किसी भी बात को नहीं छुपाना है, नहीं तो तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस करने वाले किसी भी कार्य को करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे और जी जान लगा देंगे, जिसके कारण आप उसमें सफलता की सिढ़ी चढ़ेंगे और उसका लाभ अवश्य पाएंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जिसके कारण किसी पार्टी को आयोजन भी हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है, तभी सफलता मिलती दिख रही है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके ऊपर किसी काम का बोझ आ सकता है, जिसके कारण आपको कुछ तनाव होगा, लेकिन सायंकाल तक वह किसी बुजुर्ग की मदद से समाप्त होगा, जिससे आपको आर्थिक मदद भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा नहीं करना है, नहीं तो उनको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए भी जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed