फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 22 May: मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, मीन राशि वाले रहें सतर्क

Sun, 22 May 2022 07:25 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 22 May 2022 07:25 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको भविष्य में लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा,जिसके बाद आप परेशान रहेंगे। संतान के भविष्य से संबंधित धन का निवेश करें,तो उसमें आपको जीवनसाथी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे और आपका बोझ भी कम होगा,लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपको सहायकों का भी भरपूर सुख मिलेगा। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य द्वारा कोई ऐसा काम किया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। यदि आज आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप सायंकाल के समय देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं,जिसमें आप अपने माता पिता को लेकर जाएंगे तो बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपका कोई मुकदमा चल रहा है,तो उसमें आपसे कुछ एक्स्ट्रा पूछताछ की जा सकती है। आपको परिवार के किसी सदस्य के लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना पड़े,तो बहुत ही सावधानी से ले,नहीं तो उनको कोई करियर संबंधित समस्या आ सकती है। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आएंगे,जिसमें उन्हें उत्तम सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप यदि अपने किसी परिजन के घर जाएं,तो उसमें आपको सावधान रहना होगा,नहीं तो कोई आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। धन का लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 22 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी वाकपटुता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं,उनको और कोई बेहतर अवसर आ सकता है। बिजनेस कर रहे लोग आज नियमों को छोड़कर धन कमाने की सोचेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। रात्रि के समय आपको अत्याधिक तले भुने भोजन करने से परहेज रखना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,जिसके बाद आप परेशान रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed