फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 21 October 2021: इन पांच राशियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा शुभ, होगा फायदा

Thu, 21 Oct 2021 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 21 Oct 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपकी वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप लंबी दूरी की  यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको लिए मेहनत भरा रहेगा। आज यदि नौकरी में आपको कोई अहम कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि अपने किसी काम को लंबे समय के लिए टालेंगे, तो वह उनके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में थोड़ा बहुत लाभ होगा, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपको किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 21 October 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आप अपने आपमें ही मस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको किसी की चिंता नहीं होगी और आपके चारों ओर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त हो सकती हैं, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। आज सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़े लोग सामाजिक मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता थोड़ी कम हाथ लगेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed