Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
{"_id":"616fd9c3e039dd63b4619ccc","slug":"horoscope-today-aaj-ka-rashifal-21-october-2021-dainik-rashifal-daily-horoscope-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 21 October 2021: इन पांच राशियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा शुभ, होगा फायदा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 21 October 2021: इन पांच राशियों के लिए गुरुवार का दिन रहेगा शुभ, होगा फायदा
Thu, 21 Oct 2021 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 21 Oct 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज यदि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे, तो कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपके अपने अधिकारियों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण आपकी वेतन वृद्धि भी रुक सकती है। आज आपको सामाजिक क्षेत्र में भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आज आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपको लिए मेहनत भरा रहेगा। आज यदि नौकरी में आपको कोई अहम कार्य सौंपा जाए, तो उसमें आपको कठिन परिश्रम करना होगा, तभी आप उसे पूरा कर पाएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातक यदि अपने किसी काम को लंबे समय के लिए टालेंगे, तो वह उनके लिए भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देंगे, जिसके कारण आपको अचानक से धन लाभ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भरपूर लाभ दिलवाने वाला रहेगा। आज आपको अपने व्यापार में थोड़ा बहुत लाभ होगा, जिसके कारण आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आज आपको किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो जल्दबाजी में बिल्कुल ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अपने आपमें ही मस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको किसी की चिंता नहीं होगी और आपके चारों ओर का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा, लेकिन आज आपको कोई ऐसी सूचना प्राप्त हो सकती हैं, जिसके कारण आपके मन में निराशा होगी। आज सामाजिक कार्यक्रमों में जुड़े लोग सामाजिक मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता थोड़ी कम हाथ लगेगी।