फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 16 May 2022 : कर्क और कन्या समेत इन चार राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिलेगी कोई अच्छी खबर

Mon, 16 May 2022 01:15 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 16 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई विरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं। यदि आप किसी व्यवसाय को साझेदारी में करना चाहते हैं,तो अपने आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा,लेकिन किसी बड़े अधिकारी से अनबन से आपको नुकसान हो सकता है। मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा।  व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी। आपको नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा,तभी वह आपको अचानक से लाभ दे सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। राजनीतिक दिशा में कार्य लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए लाभ के अवसर प्रदान करेगा,जिनको आपको पहचान कर उन पर तुरंत अमल करना होगा। रात्रि का समय आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी छोटे व्यवसाय को जीवनसाथी के लिए कराना चाहते हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा,लेकिन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई विवाद खड़ा हो सकता है,जिसमें आपको सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को जीवनसाथी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचना होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आप अपने आपमें ही मस्त नजर आएंगे और किसी आलोचक की आलोचना की ओर ध्यान नहीं देंगे। आप अपने कार्य को समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको किसी व्यक्ति या मित्र के साथ खाली बैठकर समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप व्यापार की कुछ योजनाओं की ओर ध्यान लगाएं। सामाजिक क्षेत्रों में मेलजोल बढ़ाने से  आपको कामयाबी मिलेगी। आपको कोई निवेश संबंधी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बड़े खर्चों को भी लगाम लगाने की कोशिश करनी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed