Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 15 May 2022 : कर्क, कन्या और तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन रहेगा शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है,लेकिन आप जीवनसाथी का सहयोग पाकर आप अपनी संतान से संबंधित कुछ समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आपके ऊपर कुछ पुराने कर्ज हैं,तो आप उनको भी उतारने में सफल रहेंगे,इसलिए आपको किसी से भी धन उधार लेने से बचना होगा। आपके कुछ मित्र आपको गुमराह करने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके बचने की कोशिश करनी होगी। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह समाप्त होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे जिसके कारण आपकी माताजी आपसे नाराज रहेंगी। यदि किसी काम में विनिमय करना पड़े,तो दिल खोलकर करें,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। सायंकाल के समय आपको किसी मामले में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके रुके हुए कार्यों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। नई संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। संतान को विदेशों से कोई बेहतर अवसर आ सकता है।
आज आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,नहीं तो आप अपने संचय धन को भी समाप्त कर सकते हैं। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट है,तो उसमें भी आज वृद्धि हो सकती है,जिसके कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। सामाजिक क्रियाकलापों में कुछ व्यवधान रहेंगे,जो आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारियां और बढ़ सकती हैं,लेकिन आपको धैर्य बनाकर उन्हें पूरा करना होगा तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि आपने किसी काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा,तो वह लंबा चल सकता है।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आपकी शान शौकत देखकर आपके शत्रु भी हैरान व परेशान रहेंगे। संतान के प्रति आपका विश्वास मजबूत और गहरा होगा,क्योंकि यदि आप संतान को किसी कार्य को सौंपेंगे,तो वह उसे समय से पूरा करके देंगे,जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें अभी कुछ समय और रुकना होगा,तभी उन्हें राहत मिलती दिख रही है। आपको पिताजी से किसी कार्य के लिए डांट खानी पड़ सकती है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिल सकता है।