फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 16 July 2021: शुक्रवार को बन रहा है खास योग, इन दो राशियों को होगा धनलाभ

Fri, 16 Jul 2021 06:12 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 16 Jul 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, जिसके कारण आप थकान महसूस करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्तता के चलते आज आप परिवार आपको अपने परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को अनदेखा करना पड़ेगा, जिसके कारण वह आपसे नाराजगी भी जता सकते हैं। यदि आपका कोई सरकारी कार्य है, तो उसमें आपको अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। सायं काल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आज आपके परिवार में किसी छोटी सी बात पर तनाव पनप सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको शांति बनाए रखनी होगी। आज व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद भी विलंब होने से आपकी एकाग्रता बढ़ सकती है। आज आपको किसी नए कार्य को करने से बचना होगा क्योंकि लाभ के लिए किये गये कार्य आज आपको हानि दे सकता है, जिसके कारण आप को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आपको अपने व्यापार अथवा संतान के पढ़ाई से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज यदि आपका धन किसी योजना पर सही निवेश हो रहा है, तो वह आपको लाभ देगा। आज आप अपने मित्रों व परिजनों के साथ सामाजिक व धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी विदेश में रह रहे परिजन अथवा मित्र से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में धन लाभ अधिक होने के कारण आप आज थकान को भूल जाएंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। कार्यक्षेत्र पर आज आप कम समय दे पाएंगे, जिसके कारण आपको लाभ थोड़ा कम होगा, लेकिन आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आप दिनभर शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, लेकिन सायंकाल के समय कुछ थकान का अनुभव करेंगे। आज मित्रों व परिजनों के साथ आपको मनोरंजन का अवसर मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed