Horoscope Today 15 September 2021: बुधवार को इन 6 राशियों के खुल सकते हैं किस्मत के ताले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ मिश्रित लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपके सहयोगी परेशान हो सकते हैं, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आपको उनकी बात सुननी व समझने चाहिए। यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो वह भी आज सुलझता नजर आ रहा है। नौकरी कर रहे जातकों को आज किसी भी अधिकारी से वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो वह उनका प्रमोशन रुकवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यापार की अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उन्नति भरा रहेगा। आज व्यापार में आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आज आपको उनके किसी भी वार से परेशान नहीं होना है व आत्मविश्वास से अपने कार्यों मे आगे बढ़ेंगे, लेकिन यदि आज कोई बात विवाद पनपता है, तो आपको उसमे अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपके घर कोई मेहमान आ सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन व्यस्तता के बीच आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवन साथी के साथ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की कुछ खरीदारी करने भी जा सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थियों को मनचाही शिक्षा के क्षेत्र में आज सफलता प्राप्त होगी, जिससे वह प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य से यदि आपकी कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आज सुलझ जाएगी। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनको धन लाभ हो सकता है। राजनीतिक गतिविधियों में भी आज आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आज आप यदि किसी कार्य को करने का मन बनाएंगे, तो वह आपका अवश्य पूरा होगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे, इसलिए आज आप वही कार्य करने की कोशिश करेंगे, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। आज आपके पिताजी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा व बड़ों की बात सुनना में कोई बुराई नहीं है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज कोई तनाव पनप सकता है।