फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 15 November 2021: मेष, मिथुन और सिंह समेत इन सात राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ

Mon, 15 Nov 2021 12:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Nov 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा और अपने क्रोध को शांत करना होगा। यदि आपको क्रोध आए, तो आपको उसे शांत करके कड़वाहट को अपने मन से दूर करके सभी से मधुरतापूर्ण व्यवहार करना होगा, नहीं तो आपके परिवार के सदस्यों में कड़वाहट आ सकती है। आज आप अपने लंबे समय से अधूरे पड़े कार्यो को पूरा करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। पारिवारिक जीवन आपको खुशी प्रदान करेगा। जीवनसाथी की सलाह आज आपके बहुत काम आएगी।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा। आज आपको शासन व सत्ता के गठजोड़ का भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है।आज आपको अपनी किसी सगे संबंधी से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयासरत हैं, उनको आज सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज यदि आप किसी जरूरी यात्रा पर जाएं,  तो बहुत बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि इसमें आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए आपको सावधानीपूर्वक जाना है। आज आप अपने किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरते। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए भविष्य में परेशानी खडी कर सकती है।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 15 November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आप अपने व्यापार की योजनाओं को बनाने में लगाएंगे, जिसका लाभ भी अवश्य ही उठएंगे। आज ऑफिस में आपके द्वारा दिए गए सुझावों को स्वीकार किया जाएगा, जिन्हें देखकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती दिख रही है। आज आप अपनी संतान के लिए कुछ रुपयों को कुछ ऐसी जगह निवेश करेंगे, जो भविष्य में उनको दोगुना होकर मिलेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed