फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 14 August 2021: शनिवार को बन रहा है शुभ योग, इन 5 राशियों के लिए सुनहरा मौका

Sat, 14 Aug 2021 07:50 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 14 Aug 2021 07:50 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की भी संभावना है। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा और आपका साथ पाकर कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल सकता है। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके नतीजे मिल सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा, लेकिन भागदौड़ अधिक होने के कारण आज आपका स्वास्थ्य भी नरम गरम रह सकता है, इसलिए यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी सलाह अवश्य लें। आज आपके रुके हुए कार्यों के पूरा होने से मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आज आप कहीं धन का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपकी आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। आज सामाजिक कार्यों में भी आपके शत्रु आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपका आपकी माता जी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 14 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपके द्वारा किए गए परिश्रम का आज आपको अच्छा फल मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न होंगे और अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, वह अवश्य पूरा होगा, इसलिए जो कार्य आपको अधिक प्रिय हो, उसे ही करने की सोचें। ननिहाल पक्ष से भी आज आपको प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु परेशान होंगे, लेकिन आज आपको किसी की परवाह किए बिना ही आगे बढ़ना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed