लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवन साथी का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। किसी अन्य व्यक्ति के हस्तक्षेप से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों के प्रेम जीवन में उथल पुथल मच सकती है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज चुनौती का सामना करना पड़ेगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा हालांकि जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आप अपने जीवनसाथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। इससे आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में आज अच्छे डीजे हासिल होंगे। उनसे अपने मन की बात जरूर कहें।