फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 March 2022: मेष, कर्क और सिंह समेत तीन राशि के लोगों के लिए दिन रहेगा शानदार, पढ़ें रविवार का राशिफल

Sun, 13 Mar 2022 06:23 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 13 Mar 2022 06:23 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आप अपने कारोबार में अपने किसी साथी से किए हुए वादे को पूरा करने के कारण आपको उनसे कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं, जिसमें आपको चुप रहकर सुनना बेहतर रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा, क्योंकि उन्हें कुछ और इंतजार करना पड़ेगा, तभी उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय के मामलों में आज आपकी प्रगति देखकर लोग आपसे प्रसन्न होंगे। आप जीवनसाथी से कुछ जरूरी मुद्दों पर बातचीत करने की सोच सकते हैं। माताजी से आप अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर करेंगे, जिसे वह पूरी भी अवश्य करेंगी। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें आज परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Mangal Gochar 2022: - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। आपको अपने पिताजी अथवा परिवार के मुखिया का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आप आज किसी आर्थिक मदद को पाकर प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको कानून संबंधित किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी है, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई उपहार मिल सकता है। यदि आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा रहे हैं, तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। आज कुछ नई खरीदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके कष्टों में आज सुधार हो सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को धन हानि होने की पूरी आशंका है, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा और निवेश का जोखिम उठाने से बचना होगा। आप संतान के लिए कुछ धन का निवेश करेंगे। आपके किसी मित्र को आपके कड़वे स्वभाव के कारण कुछ परेशानी होगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते नजर आएंगे। आपने यदि अपने धन को निवेश करने का मन बनाया है तो शेयर बाजार, आदि में निवेश कर सकते हैं सावधानी से और मार्केट के विशेषज्ञ की राय लेकर।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 13 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे और आप व्यावसायिक विरोधियों को भी अपनी चतुर बुद्धि से मात दे सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा करना आवश्यक होगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में आयोजित होने का भी मौका मिल सकता है। यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उससे दूर रहना बेहतर रहेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed