Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा, लेकिन आपको अपने कार्यों को करवाने के लिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप लोगों से अपने काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज पिताजी से मतभेद हो, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा खिंच सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई पसंदीदा समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आपने किसी कार्य को करने का सोचा है, तो उसे भाग्य के भरोसे बिल्कुल नहीं छोड़ना है, नही तो वह लंबे समय के लिए लटक सकता है। सायंकाल का समय आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। यदि आप नया वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। नौकरी से जुड़े जातको को आज पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपको लंबे संघर्षों के बाद सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन व्यापार कर रहे लोगों को आज किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह उनके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको भाई बहनों का भरपूर सुख मिलता दिख रहा है, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि जीवन साथी से आज कोई वैचारिक मतभेद हो, तो आपको उसमें अपनी बात रखनी होगी। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर विचार विमर्श हो सकता है। आपको अपनी पिताजी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आज किसी से उधार लेने की सोच रहे है, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा चिंतित भी रहेंगे, क्योंकि आपके खर्चे बेवजह के होंगे, लेकिन आपको मजबूरी में उन्हें करना पड़ेगा। आपको संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि वह किसी गलत संगति में फंस सकते हैं, लेकिन बिजनेस कर रहे लोग अपनी चतुर बुद्धि से अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। यदि आज कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको उसमे चुप रहना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जो लोग अपने धन को निवेश करने जा रहे हैं, उन्हें पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा।