Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में आपके पिछले किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। आपके सीनियर्स से आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके आत्म सम्मान में भी वृद्धि होगी। अपने मन की किसी भी बात को किसी ऐसे मित्र से साझा करने से बचना होगा, जिस पर आपको भरोसा नहीं है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जिन भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। आपकी माताजी के साथ आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं।
3 of 13
Mangal Gochar 2022:
- फोटो : amar ujala
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज व्यापार अथवा नौकरी कर रहे लोग किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण वह कोई गलत निर्णय को भी ले सकते हैं, मानसिक तनाव अधिक रहेगा और आपका स्वभाव भी कुछ चिड़चिड़ा रहेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढे़गी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे और सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज महिलाओं से बातचीत करते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो यह उनके लिए कोई विवाद खड़ा करवा सकती हैं। आपको शासन में सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, लेकिन यदि आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो आज आपको उसकी सुध बुध लेनी होगी। सट्टेबाजी में अपने धन का निवेश करने वाले लोगों के लिए आज दिन बेहतर रहेगा व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और आप सामाजिक व धार्मिक क्षेत्रों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख भी चारों ओर फैलेगी लेकिन किसी विपरीत समाचार को सुनकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिसमें आपको धैर्य धारण करके रखना होगा। साझेदारी में किए गए व्यवसाय से आपको मन मुताबिक लाभ मिल सकता है, जिससे आप अपने परिवार की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे।