फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 06 March 2022: मेष, मिथुन, सिंह और मकर राशि वालों के इच्छाएं होगी पूरी, शुभ समाचार मिलने के संकेत

Sun, 06 Mar 2022 07:47 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 06 Mar 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोच सकते हैं, लेकिन आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोच सकते हैं, लेकिन आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके उन कामों में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपने यदि साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, तो उससे आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आप अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, क्योंकि उनको कोई पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। यदि आप अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें आप को रुकना बेहतर रहेगा, क्योंकि आपको उस धन को उतार पाना मुश्किल होगा। आज अपने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव को सकता है।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से कुछ नरम गरम रह सकता है, क्योंकि आप संतान की कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव होगा और आपको थकान, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आपको उसमें लापरवाही नहीं करनी है। आप अपने कुछ खर्चों के बढ़ने के कारण परेशान तो होंगे, लेकिन व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना है, नहीं तो वाद विवाद लंबा खिंच सकता है। आज कोई पुरानी चीज आपके अचानक से सामने आ सकती है जिसे पुरानी यादें ताजा हो जाएगी। संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशमय रहेगा, जिसके कारण आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आपको  कोई हर्षदायक समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनको भी वेतन वृद्धि अथवा पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों में चल रहा वाद विवाद समाप्त होगा और सभी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहेंगे, जिसे देखकर प्रसन्नता होगी। प्रेम के मामले में आपको आज थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि आपका साथी किसी की बातों में आकर आपसे झगड़ा कर सकता है। आज के दिन प्राणायाम करने से आपको मानसिक तौर पर हल्का महसूस होगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कुछ स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनानी होगी क्योंकि एकाग्रता की कमी हो सकती है। आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपके किसी कार्य को करने से नाखुश रहेंगे, यदि आप हमें प्यार से समझाते हैं तो बेईमान सकते हैं और आपके काम में सफलता की दुआ भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed