Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा, क्योंकि आप अपने बिखरे हुए कारोबार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो आपको पूरा दिन व्यस्त रखेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा क्योंकि किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आप अपनी मधुर वाणी से अपने कुछ नए मित्र बनाने में कामयाब होंगे, जिनसे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थियों की सफलता प्राप्ति के मार्ग में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। सायंकाल का समय आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। उनके साथ समय बिताना आपको सुख और संतुष्टि का अहसास कराएगा। जीवनसाथी के लिए शॉपिंग कर सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने जीवन साथी के साथ मिलकर संतान के भविष्य से संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। आप अपने धन को कुछ अच्छे प्लान में सेविंग में भी लगा सकते हैं, जो भविष्य में संतान के काम आएगा। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से धन का लेनदेन कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि आज कोई धोखा देने की पूरी कोशिश कर सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है, जो उनकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगाएगा और उनका करियर चमकेगा। निजी जीवन के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आपको लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है, नहीं तो वह बाद में वह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। आप दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको जीवन साथी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने व्यवसाय की किसी योजना को लॉन्च कर सकते हैं। आज आपकी लाइफ में कोई नया व्यक्ति आ सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपको सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए होगा, क्योंकि आपको अपने किसी परिजन से धोखा मिल सकता है। आपके लिए कोई धन संबंधित समस्या भी खड़ी हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को ही रखना होगा। यदि नकारात्मक विचार आए, तो आपका धन डूब सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने जीवन साथी को आज आप कोई नया व्यवसाय कराने की सोच सकते हैं। घर परिवार में पूजा पाठ का योग बनेगा और किसी की शादी की बात शुरू हो सकती है।