फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 03 April 2022: तुला और कुंभ राशि वालों को मिलेगा व्यापार में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

Sun, 03 Apr 2022 07:34 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 07:34 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।  - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आपके व्यापार की कोई खास डील फाइनल होगी, जिसके बाद आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा।  व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसमें किसी को बीच में रखना बेहतर रहेगा। 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आपके ध्यान में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिनका जिक्र आप अपने बिजनेस पार्टनर से कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स से कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आपने किसी अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में किया था, तो वह  आपको दोगुना वापस मिल सकता है। शिक्षा से संबंधित आपको कुछ यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको वही कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अत्यधिक   पसंद होगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। नौकरी से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियां महसूस होगी, लेकिन आपको उनका समाधान मिल जाएगा। यदि आप कुछ योजनाओ पर विचार करेंगे तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आप अपने सीनियर्स का सहयोग पाकर ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। परिवार में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपने परिवार के सदस्यों में तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आप अपने अधूरे पड़े हुए कार्य को निपटाएंगे और जिनके लिए आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिससे आप का मनोबल और ऊंचा होगा और परिवार का नाम रोशन होगा। आप जिस भी कार्य को करें, उसे पूरी लग्न से करें, उसमें आपको सफलता हासिल होगी। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed