Daily Horoscope, February 9: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
{"_id":"5e3e71388ebc3ee5c77db796","slug":"horoscope-today-9-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"9 फरवरी राशिफल: पूर्णिमा के दिन इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
9 फरवरी राशिफल: पूर्णिमा के दिन इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा
Sun, 09 Feb 2020 10:05 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
rashifal
- फोटो : rashifal
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। शारीरिक तौर पर आप थोड़े कमजोर रह सकते हैं लेकिन गुप्त तरीकों से धन हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। आपकी इनकम बढ़ेगी और क्षेत्र में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा। परिवार में सुख शांति का आलम रहेगा जिससे आप सुकून अवश्य महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी और अपने मन को काबू में रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय को बताना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद प्यार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आज के दिन को बेहतर बनाने के लिए आपको काफी परिश्रम करना पड़ेगा। आज काम के सिलसिले में भी आपको मेहनत जारी रखनी पड़ेगी तभी आप को कुछ अच्छे नतीजे हासिल होंगे, हालांकि प्रतियोगी परीक्षा में आपका दिन अनुकूल रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मातृ पक्ष के लोगों से प्रॉपर्टी संबंधित बात का कुछ समाधान निकल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अनुकूल परिणाम मिलेंगे और अपने प्रिय के साथ में खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ तनाव मिलेगा लेकिन उनके रिश्ते में मजबूती रहेगी और जीवनसाथी से पारिवारिक विचार विमर्श कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका थोड़ा सा कमजोर हो सकता है लेकिन आध्यात्मिक कार्य में आपका काफी मन लगेगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आपके लिए आज का पिछले दिन के मुकाबले बेहतर जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। साफ और शुद्ध पानी पिएं अन्यथा जल संबंधित बीमारी परेशान कर सकती हैं। आपके खर्चे काफी बढ़ सकते हैं जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है, जीवन साथी गुस्से में हो सकता है और किसी बात को मनवाने के लिए अड़ सकता है। नौकरी के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है।