Daily Horoscope, February 8: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे।आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
{"_id":"5e3d0d358ebc3ee5ef1142d7","slug":"horoscope-today-8-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"8 फरवरी राशिफल: शनिवार के दिन इन 4 राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा, हो सकता है धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
8 फरवरी राशिफल: शनिवार के दिन इन 4 राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा, हो सकता है धन लाभ
Sat, 08 Feb 2020 10:41 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
daily horoscope
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष
- आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है आपको स्वास्थ्य संबंधित अच्छे नतीजे मिलेंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी प्रॉपर्टी संबंधित लाभ हासिल हो सकता है परिवार का सहयोग मिलेगा इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छा प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जो लोग शादीशुदा है उनके दांपत्य जीवन में आज प्रेम बढ़ेगा और जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी संतान से किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है पढ़ाई में व्यवधान रह सकता है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष
- आज का दिन आपके लिये अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी धन लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगा जिससे आपको धन संबंधित अच्छे नतीजे हासिल होंगे पारिवारिक जीवन में भी सफलता मिलेगी और परिवार वालों का सहयोग आपके कामों में आपकी मदद करेगा। आज का दिन प्रेम संबंध रखने वाले लोगों के लिए काफी अनुकूल रहने वाला है और वे अपने प्रिय को खुश करने में कोई कसर नहीं बाकी रखेंगे और इससे उनका रिश्ता मजबूत भी होगा और कुछ लोग अपने प्रेम विवाह की बातें भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी वरिष्ठ व्यक्ति का योगदान काफी सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन
- आज आपके व्यवहार में अंतर देखने को मिलेगा आप काफी समझदारी से निर्णय लेंगे और कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ऐसे लेंगे जो आपके बेहद काम आएंगे आपके काम की प्रशंसा भी हो क्योंकि लोग आपसे आवश्यक कार्यों के लिए सलाह मांगने आएंगे दांपत्य जीवन में जीवन साथी से आपको लाभ मिलेगा और आप दोनों साथ मिलकर किसी पार्टी में शरीक हो सकते हैं जो लोग प्रेम जीवन में है उन्हें भी आज अच्छे नतीजे मिल सकते हैं व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास आज रंग लेकर आएंगे और आपको उचित फल मिलेगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क
- व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे लेकिन मेहनत भी करनी पड़ेगी और अपने मन को काबू में रखना होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ससुराल पक्ष में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा और अपने मन में चल रही बातों को अपने प्रिय को बताना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद प्यार रहेगा।