दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग - पौष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।
पढ़ें 6 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा। धन संबंधी लाभ मिलेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी से झगड़ा होने की संभावना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
दोपहर तक खर्च अधिक रहेंगे लेकिन उसके बाद समय बेहतर बनेगा। मन प्रसन्न होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख पायेगा। जीवनसाथी के माध्यम से धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे। आपका स्वास्थ्य आज कमजोर हो सकता है इसलिए उसके प्रति सावधान रहें।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
बर्बाद आमदनी में गिरावट होगी खर्चे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में अपने काम से काम रखना बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ दोपहर का समय बेहतर बन सकता है लेकिन उसके बाद स्थितियां बदलने लगेंगे इसलिए अपना समय घर पर बताएं। प्रेम जीवन के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा।
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
विरोधियों से सावधान रहें हालांकि दोपहर बाद सीधे बदलेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में आप का मनोबल ऊंचा रहेगा। दोपहर बाद अपने प्रिय के साथ समय बिताने के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन के लिए सुखद दिन रहेगा। परिवार में भी सुख शांति रहेगी जिससे आपका मन खिला-खिला रहेगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है।