फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 फरवरी राशिफल: एकादशी के दिन इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 05 Feb 2020 11:00 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 05 Feb 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 5 february 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal - फोटो : rashifal

Daily Horoscope, February 5: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र है। चंद्रमा आज वृष राशि में स्थित है। माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 5 फरवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 5 february 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। धन लाभ हो सकता है। अचानक से धन प्राप्ति से मन हर्षित होगा लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा समस्या उत्पन्न हो सकती है। आप अधिक प्रयास करेंगे, फिर भी सफलता अल्प ही मिलेगी। परिवार के छोटों से दिक्कतें आ सकती हैं। यात्रा के दौरान समस्या होने की संभावना होगी। आपका आचरण धार्मिक होगा और पूजा-पाठ में मन लगाएंगे। कार्यस्थल पर किसी से व्यर्थ का झगड़ा संभव है। आपका बॉस आपका साथ देगा। पारिवारिक जीवन में भी इस तनाव का असर देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन काफी अनुकूल रहेगा।
Horoscope Today 5 february 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष राशि 
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद स्थितियों में बदलाव आएगा और आप किसी बात को लेकर चिड़चिड़े हो सकते हैं।इसका असर परिवारिक तनाव के रूप में भी दिखाई देगा। काम के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य में उतार-चढ़ाव रहेगा जिससे कुछ काम बनेंगे और कुछ काम बिगड़ेंगे। व्यापार के सिलसिले में अच्छे लाभ हासिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज बेहतर नतीजे मिलेंगे। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 5 february 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि 
  • आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। किसी भी प्रकार का बड़ा निर्णय लेने के लिए आज का दिन सही नहीं रहेगा इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन ना लें, लेकिन काम के सिलसिले में आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापार भी उन्नति के पथ पर आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य आपका पहले के मुकाबले अच्छा होगा लेकिन मानसिक तनाव से जूझ रहे होंगे। कार्य में अड़चन आ सकती है। आपके परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
Horoscope Today 5 february 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि 
  • आपके लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है।नतीजे पाने के लिए आपको कड़ी मशक्कत करनी होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। किसी अनचाही यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। भाग्य में वृद्धि होगी जिससे कुछ काम अवश्य बनेंगे। धन हानि और धन लाभ दोनों के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में गहमागहमी रहेगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed