Today Horoscope in Hindi, 29 September, 2020
Horoscope Today 29 September 2020: कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा और आपके दोस्तों से भी खूब बातचीत होगी। वह आपके काम आएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन झड़प की भेंट चढ़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत खूबसूरत रहेगा। आज अपने दिल के तार चढ़ने का मौका मिलेगा और रोमांटिक माहौल रहेगा। काम के सिलसिले में काफी मेहनत करेंगे। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपका पूरा ध्यान आज अपने काम पर होगा, जिसकी बदौलत आपके परफॉर्मेंस में जबरदस्त सुधार होगा और आप अपने काम में मजबूती पाएंगे। घर का माहौल भी बढ़िया रहेगा। आपस में प्रेम दिखेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कोई शक पनप सकता है, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बेहद सामान्य रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अपने घर में खुद को ज्यादा स्मार्ट दिखाने की कोशिश करना नुकसानदायक रहेगा। परिवार के लोगों का सहयोग पाने के लिए उनसे प्यार से बात करें। परिवार के छोटो का आपको प्रेम मिलेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान मजबूत रहेगा। आपसी समझदारी विकसित होगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान वैसे तो अच्छा है, लेकिन कोई झड़प ना हो, इसलिए कुछ गलत ना बोले काम के सिलसिले में दिन मजबूत रहेगा। आपकी उन्नति के योग बन रहे हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। किसी बात को लेकर या संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में दिनमान सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग मन में किसी गलतफहमी के चलते अपने प्रिय से झगड़ा कर सकते हैं। काम के सिलसिले में दिनमान बेहद मजबूत है। सेहत का ध्यान रखें।