फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

29 जनवरी राशिफल: बुधवार के दिन इन पांच राशि वालों की किस्मत का खुलेगा ताला

Wed, 29 Jan 2020 06:35 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 29 Jan 2020 06:35 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 29 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : दैनिक राशिफल

Daily Horoscope, January 29: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माघ अमावस्या तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज का पंचांग माघ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र है। चंद्रमा आज मीन राशि में स्थित है। आज वसंत पंचमी का पर्व भी है। यह त्योहार मां सरस्वती को समर्पित पर्व है।





 पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 29 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 29 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आपके लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर है सकता है क्योंकि स्वास्थ्य में परेशानियां बनी रहेंगी जिसकी वजह से आपका धन भी खर्च होगा। मानसिक तौर पर भी आप काफी दबाव महसूस करेंगे परन्तु प्रेम जीवन में आपको खुशी मिलेगी और आपका प्रिय आपके काम में आपका हाथ बंटाने का प्रयास करेगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। नौकरी में आप पर कोई झूठा आरोप लग सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। धार्मिक कामों में सफलता मिलेगी।

Horoscope Today 29 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है क्योंकि आपकी सेहत में भी सुधार होगा और आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। इसके अलावा आपको धन का लाभ भी होगा। आज अपने बॉस से आपको तारीफ मिल सकती है। कठिन परिश्रम का आपको आज अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी। परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और अपने प्यार में कोई क्रिएटिव आइडिया लगाकर अपने प्रिय को खुश रखेंगे। लंबी यात्रा पर जाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 29 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आप आज काम को भगवान मानकर पूजा करेंगे और खूब मेहनत करेंगे। कार्यस्थल पर आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे क्योंकि आपके काम में दम होगा। पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभूतियां होंगी। परिवार के किसी बड़े सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ससुराल पक्ष से अनबन होने के योग बन रहे हैं इसलिए थोड़ा धैर्य से काम लें। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा और आपका जीवन साथी काफी समझदारी भरे निर्णय लेगा। आपका स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान काफी अनुकूल है।

विज्ञापन
Horoscope Today 29 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज का दिन आपके लिए अनुकूलता की ओर संकेत दे रहा है। भाग्य का आज आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से मन खुश हो जाएगा। तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। व्यापार में सफलता सफलता हाथ लगेगी लेकिन अपने बिजनेस पार्टनर से अच्छी बात करें क्योंकि वह आपसे झगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन अच्छे काम करते रहेंगे। विरोधियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य मजबूत होगा। दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। नौकरी में मन लगाकर काम करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed