{"_id":"5e2ad3868ebc3e4add5fe235","slug":"horoscope-today-25-january-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 जनवरी राशिफल: शनिवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, हो सकता है धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
25 जनवरी राशिफल: शनिवार का दिन इन 5 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, हो सकता है धन लाभ
Sat, 25 Jan 2020 08:58 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 25 Jan 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
25 जनवरी का राशिफल
Horoscope, January 25: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माघ अमावस्या तिथि और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। चंद्र देव आज धनु राशि में स्थित हैं।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष राशि
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन बस आपको इतना ध्यान रखना है कि अपने पारिवारिक जीवन और अपने काम के बीच में आपको तालमेल बिठाना होगा, नहीं तो स्थितियां आपके हाथ से निकल सकती हैं। काम पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। अपने आपको इतना व्यस्त ना रखें कि बाकी अन्य क्षेत्रों में आप ध्यान ना दे पाएं। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष राशि
- आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। भाग्य आपके पक्ष में खड़ा होगा और पुराने लंबे समय से अटके हुए काम आज बनेंगे। बड़े बुजुर्गों का और बड़े व्यक्तियों का सहयोग आपके काफी काम आएगा, लेकिन आपकी वजह से किसी का दिल ना दुखे इसका आपको विशेष ध्यान रखना होगा। आज किसी धार्मिक गुरु या ज्ञानी पुरुष से आपकी भेंट हो सकती है, जो आपकी काफी मदद करेंगे। उनका मार्गदर्शन आपके काम आएगा। कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ लोगों का ट्रांसफर भी संभावित है। परिवार का वातावरण काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन राशि
- आपके लिए आज का दिन अचानक से धन प्राप्ति करा सकता है। कार्यों में कठिन मेहनत के बाद अल्प सफलता मिलेगी, इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अनुकूल रहेगा। जो तनाव की स्थिति चली आ रही थी, उससे आज मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क राशि
- आज के दिन व्यापार में उत्तम सफलता के योग बनेंगे, लेकिन यदि आपने कोई गलत कार्य का सहारा लेकर अपना काम किया है, तो आपके बिजनेस में आज कोई लीगल एक्शन हो सकता है। आपका बिजनेस पार्टनर भी आप से झगड़ा कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर भी हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए काफी कुछ सोचेंगे और उन पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे, जो उन्हें प्रसन्नता देगा, लेकिन फिर भी उनका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रेम जीवन के संबंध में आपको मिले-जुले फल मिलेंगे। बेहतर यही होगा कि अपने प्रिय से आज कोई बड़ी बात ना करें। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा।