{"_id":"5f439b8bbcec58781e747068","slug":"horoscope-today-25-august-2020-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today, 25 August 2020: मंगलवार को ये चार राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है आर्थिक नुकसान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today, 25 August 2020: मंगलवार को ये चार राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है आर्थिक नुकसान
Tue, 25 Aug 2020 10:02 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 25 August, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं जो आप का ध्यान आकर्षित करेंगी। अपनी वाणी और व्यवहार से आप दूसरों को अपना बना लेंगे। इसका आपको फायदा भी होगा। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक जीवन में तनाव आप पर हावी हो सकता है। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जो लोग किसी प्रेम बंधन में हैं, उनके लिए आज का दिनमान अनुकूल है।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। इसी सम्बन्ध में की गई यात्राएं काफी सफलता देंगी। किसी यात्रा पर जाने से मन हर्षित होगा और आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। फिर भी खर्चों का बोझ भी आप पर रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी जिससे मनोबल बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे और परिवार वालों का सहयोग भी मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन आपके खर्चे बहुत अधिक हो सकते हैं। इनका बोझ आपकी जेब पर पड़ेगा। आज आपके जीवनसाथी और परिवार वालों के बीच अच्छा तालमेल दिखाई देगा और सभी घुल मिलकर बातचीत करेंगे और रिश्तों को खूबसूरत बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए जबरदस्त तरीके से शानदार फल दायक रहेगा। आर्थिक तौर पर भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। प्रेम जीवन में भी अंतरंग पलों में बढ़ोतरी होगी और अपने प्रिय के साथ समय बिताएंगे। शिक्षा में रुकावटों का अन्त होगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो संतान को सुख की प्राप्ति होगी। काम में मन थोड़ा कम लगेगा और परिवार के प्रति ध्यान अधिक देंगे, जिससे काम का दबाव आपके ऊपर बढ़ेगा।