Today Horoscope in Hindi, 24 October, 2020
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
Horoscope Today 24 October 2020: इन छह राशि वालों के लिए चंद्रमा है शुभ, कार्य-व्यापार में होगी तरक्की
आज बहुत ध्यान से काम करें। कहीं आप से कोई गलती हो जाएगी, तो बड़ी दिक्कत हो सकती है। भाग्य प्रबल रहेगा, लेकिन मानसिक व्याकुलता काम के सिलसिले में आपसे कुछ गड़बड़ करवा सकती हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज सुख पूर्वक बीतेगा और आप अपने जीवन साथी के साथ यदि बिजनेस करते हैं, तो आज आपको बेहद अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज का दिन महत्वपूर्ण मानकर अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोजल दे सकते हैं। आपकी सेहत में अब सुधार होगा।
आज आप कॉन्फिडेंस में नजर आएंगे और यही आधारशिला आपके कामों में सफलता दिलवायेगी। आज कोई प्रॉपर्टी प्राप्त करने में सफलता मिलेगी, जिसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। विरोधियों को पछाड़कर आज कोर्ट कचहरी के मामलों में आप सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बेहद शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत होगा, जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में प्रेम के साथ-साथ कुछ नोकझोंक भी देखेंगे। आज आप किसी लंबी ट्रैवलिंग का प्लान कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन पेट को ध्यान में रखकर ही खाना खाएं।
असमंजस की स्थिति से बाहर निकलने की कोशिश करें और अपने आप पर भरोसा और जमाए। यदि जरूरत हो, तो अपने किसी मित्र की सहायता ले सकते हैं। तभी आपको चुनौतियों से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी आज आपके एक अच्छे मित्र की भूमिका निभाएगा और आपको कोई बढ़िया सलाह भी देगा। काम को लेकर स्थितियां बेहद अच्छी हैं। आप अपने काम में जमे रहेंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में आपसी निकटता को बढ़ाने पर ध्यान देंगे।
सेहत का ध्यान रखें, पेट दर्द या जल जनित रोग परेशान कर सकता है। मानसिक तनाव चरम पर होगा, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण काम के लिए आज कोई निर्णय ना लें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। आपका कहीं मनमाफिक जगह ट्रांसफर भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन संतुष्टि दायक रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोग कुछ समस्या महसूस करेंगे। एक दूसरे को समझ पाने में आपको दिक्कत होगी। धार्मिक कामों पर खर्च होगा।