Horoscope Today 18 December 2020: मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों को मिलेंगे अच्छे अवसर, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
आपके लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। आप काम के सिलसिले में थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन घबराने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह आपका वहम है। आपके जो पहले किए गए काम हैं, उनका आपको अच्छा फल ही मिलेगा। स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएंगी और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। आपको अपने कार्यालय में सावधानी बरतनी चाहिए और बहसबाजी को छोड़कर लोगों की राय सुनना पसंद करें।
आपकी राशि के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप भविष्य के लिए किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग करेंगे और अपने मकान या फिर दुकान के कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू करवाने पर विचार कर सकते हैं। आपके मन में अच्छी भावनाएं रहेंगी और काफी हल्का महसूस करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय अपने दिल के राज आपके सामने स्पष्ट करेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी और रोमांटिक माहौल रहेगा। जीवनसाथी से निकटता बढ़ेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर होगी। आप मानसिक तनाव से त्रस्त होंगे और सेहत भी थोड़ी कमजोर हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको काफी अच्छा महसूस होने लगेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इनकम बहुत अच्छी रहेगी और जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें बहुत अच्छा बेनिफिट मिल सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन वैसे तो अनुकूल रहेगा लेकिन आप स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे और किसी काम को लेकर ज्यादा चिंता करेंगे। शारीरिक कमजोरी आपको थकान का अनुभव कराएगी। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है लेकिन अपने पार्टनर से झगड़ा करने से बचें। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस के लिए जाना जाएगा और आप यदि शादीशुदा हैं तो जीवन साथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। काम के सिलसिले में आप की स्थिति मजबूत होगी और आपकी सलाह लेकर भी कुछ काम होंगे कुछ नया असाइन्मेंट हाथ में लेने के लिए अच्छा दिन है।