फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today, 16 August 2020: आज मंगल के राशि परिवर्तन से 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा रविवार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 16 Aug 2020 09:45 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
horoscope today 16 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Today Horoscope in Hindi, 16 August, 2020                   

  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 16 अगस्त 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
horoscope today 16 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

  • आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज आप अपने दिमाग से ज्यादा दिल की सुनेंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। दिन का उत्तरार्ध काफी अनुकूल है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर बाद ही लें। परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और परिवार एकजुट रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए भी आज का दिन उत्तम है।
horoscope today 16 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी रहेगी परिवार वालों के साथ दिन खुशी खुशी बिताएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope today 16 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी ऊर्जा की वजह से आपके मुरीद बनेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा और आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन
horoscope today 16 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

  • आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार को समय कम दे पाएंगे। राहु का प्रभाव होने से मानसिक रूप से खुद को अधिक व्यस्त महसूस करेंगे, जिससे मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। खर्चे आपके थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed